Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Helicopter Crash: हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर पुणे में क्रैश, कई लोग थे सवार

August 24, 2024

Helicopter Crash: हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर पुणे में क्रैश, कई लोग थे सवार

पुणे। मुंबई से हैदराबाद जा रहा एक हेलीकॉप्टर शनिवार दोपहर पुणे की मुलशी तहसील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि पौड के निकट हुई दुर्घटना में सभी चार लोग बच गए, हालांकि वे घायल हो गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हेलीकॉप्टर के कैप्टन को अस्पताल ले जाया गया है, जबकि अन्य तीन की हालत स्थिर है। हेलीकॉप्टर ग्लोबल वेक्टरा कंपनी का था। दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें