Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, कहा- यह बेहद ही घिनौनी घटना

April 9, 2024

महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, कहा- यह बेहद ही घिनौनी घटना

चंडीगढ़। तरनतारन में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर सरकार से जवाब तलब किया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि यह बेहद ही घिनौनी घटना है। इस पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और अब तक पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिस मोबाइल से इस पूरी घटना का वीडियो बनाया गया था, उसे भी जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बावजूद इसके हाईकोर्ट ने अब तक की गई कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट 30 अप्रैल को मामले की अगली सुनवाई पर पेश किए जाने के आदेश दे दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा कियह बेहद ही घिनौनी हरकत है, इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाए जाने की जरूरत है और ऐसी मानसिकता के लोगों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाए।

तरनतारन में बेटी के प्रेम विवाह करने से नाराज परिवार ने उसके ससुराल पहुंच उसकी सास के साथ मारपीट की। आरोपियों ने सास को बालों से पकड़ अर्धनग्न कर गली में घुमाया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में युवती की मां और 2 भाइयों समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बता दें कि खेमकरण के गांव वल्टोहा में एक ही मोहल्ले में रहते 19 वर्षीय युवक और युवती ने प्रेम विवाह कर लिया था। इससे नाराज युवती की मां, दोनों भाई व दो अज्ञात लोग युवक के घर में जबरन दाखिल हो गए।

इस दौरान घर में उनकी बेटी और उसकी सास ही मौजूद थी। आरोपियों ने घर में घुसते ही दोनों से मारपीट शुरू कर दी। सास ने जब बहू को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और बालों से पकड़कर अर्धनग्न हालत में ही गली में ले आए। गली में उनका वीडियो बनाया और उसे इंटरनैट मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित महिला को अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

5वां आरोपी भी गिरफ्तार
भिक्खीविंड/ खालड़ा। थाना वल्टोहा पुलिस ने महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में 5वें आरोपी की गिरफ्तारी भी हो गई है। डीएसपी प्रीतइंदर सिंह भिक्खीविंड ने बताया कि 5वें शख्स को वल्टोहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान जगप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें