Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Youtuber Jyoti Malhotra की बढ़ी मुश्किलें, हिसार कोर्ट ने 14 दिन की न्याययिक हिरासत में भेजा

May 26, 2025

Youtuber Jyoti Malhotra की बढ़ी मुश्किलें, हिसार कोर्ट ने 14 दिन की न्याययिक हिरासत में भेजा

नेशनल डेस्क : हिसार की पुलिस ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आज उसे हिसार कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने चार दिन की रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

14 दिनों के लिए भेजा गया जेल 

आपको बता दें कि दरअसल, पिछली बार जब ज्योति कोर्ट में पेश हुई थी तब कोर्ट ने ज्योति की रिमांड 4 दिनों के लिए बढ़ा दी थी। वहीं इससे पहले कोर्ट ने ने ज्योति को पांच दिन के पुलिस रिमांड में भेजा था। कुल 9 दिनों की कुल पुलिस रिमांड के बाद अब कोर्ट ने ज्योति मल्होत्रा को 14 दिनों के लिए जेल में भेज दिया है। बता दें कि ज्योति मल्होत्रा, जो “Travel with JO” नामक यूट्यूब चैनल चलाती हैं, पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए संवेदनशील जानकारी एकत्र की और साझा की। उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू की है।

पाकिस्तान में सुरक्षा की स्थिति

दरअसल, एक वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लाहौर में AK-47 से लैस सुरक्षा कर्मियों द्वारा घेर लिया गया था, जो उनकी सुरक्षा की गंभीरता को दर्शाता है। इससे संकेत मिलता है कि उनकी गतिविधियों को लेकर पाकिस्तान में भी गंभीर चिंता है। भारतीय पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 152 और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने सैन्य या आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित कोई जानकारी लीक की है या नहीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें