Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री’ होगा होला मोहल्ला महोत्सव: मंत्री Dr. Nijjar

March 6, 2023

‘सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री’ होगा होला मोहल्ला महोत्सव: मंत्री Dr. Nijjar

चंडीगढ़: स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्झर ने बताया कि श्री आनन्दपुर साहिब में होला मोहल्ला महोत्सव 6 से 8 मार्च तक सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त (एसयूपी फ्री) एंड जीरो वेस्ट टू लैंडफिल के तौर पर मनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। डा. निज्झर ने बताया कि होला मोहल्ला महोत्सव में तकरीबन 40 लाख लोगों के आने की उम्मीद है और 350 से अधिक लंगर लगाए जा रहे हैं। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य राज्य को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करना, कूड़े का सही प्रबंधन और जीरो वेस्ट टू लैडफिल के उद्देश्य को प्राप्त करना है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए कूड़े वाली जगह से ही गीला और सुखा कूड़ा अलग अलग किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस गीले और सूखे कूड़े को एमआरएफ मशीनों के द्वारा कम्पोस्ट करके इसकी खाद बनाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से पूरे मेला क्षेत्र को 8 सैक्टरों में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के 14 नगर निगमों और नगर कौंसिलों से सैनेटरी इंस्पैक्टर, सीवरमैन और सफाई सेवकों की टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि गैर सरकारी संस्थाओं, कालेजों और स्कूली विद्यार्थियों की 200 वालंटियर टीमों की तरफ से लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के बारे जागरूक करने का प्रयास भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रात के समय और दिन के समय पर अलग-अलग सफाई टीमों की तैनाती की गई हैं। यह सफाई टीमें रात को ही सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग करके एमआरएफ मशीनों द्वारा कम्पोस्ट करेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें