रूस में भीषण हादसा: पुल ढहने की घटना में पटरी उतरी ट्रेन,7 लोगों की हुई मौत
June 2, 2025
मॉस्को: पश्चिमी रूस के ब्रयान्स्क और कुर्स्क क्षेत्रों में हुए दो बड़े हादसों में विस्फोट के कारण दो पुलों का ढहना और इसके बाद ट्रेन का पटरी से उतरना बड़ा संकट बन गया। इस भयंकर घटना में सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह घटनाएँ शनिवार और रविवार के बीच घटित हुईं।
-एक पुल विस्फोट के कारण ढह गया
ब्रयान्स्क क्षेत्र, जो यूक्रेन की सीमा से सटा हुआ है में शनिवार को पहला हादसा हुआ। यहां एक पुल विस्फोट के कारण ढह गया और यह सीधे ट्रेन पर गिर गया। घटना में ट्रेन का चालक भी अपनी जान गंवा बैठा। इस विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं, हालांकि अधिकारियों ने मृतकों की संख्या और घायल व्यक्तियों के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की।
कुछ ही घंटों बाद, पास के कुस्र्क क्षेत्र में भी एक और पुल ढहने की घटना सामने आई। इस दुर्घटना में एक मालगाड़ी पटरी से उतरकर सड़क पर गिर पड़ी। हालाँकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पुल के ढहने के बाद आग लग गई थी, जिसे नियंत्रण में लिया गया।
-रूसी रेलवे ने जानकारी दी कि
पहले पुल के ढहने के कारण ट्रेन के पटरी से उतरने का सिलसिला शुरू हुआ। रूसी जांच समिति ने घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए इन घटनाओं को आतंकी गतिविधि से जोड़कर जांच शुरू की है, हालांकि विस्फोट के कारण को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। समिति ने अपने पहले बयान में विस्फोट शब्द का प्रयोग किया था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया।
-प्रशासन ने बचाव कार्य किया शुरू
ब्रयान्स्क के गवर्नर, अलेक्जेंडर बोगोमाज ने इस भीषण दुर्घटना पर शोक जताते हुए सोमवार से तीन दिनों का शोक घोषित किया है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं और घायलों को अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है।
अधिकारियों ने मामले की जांच को लेकर स्पष्टता का अभाव जताया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसका पूरा विवरण सामने आएगा।