Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पति पर था आशिकी का भूत सवार…अपने ही घर को लगा दी आग, पत्नी और बच्चों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

April 17, 2024

पति पर था आशिकी का भूत सवार…अपने ही घर को लगा दी आग, पत्नी और बच्चों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

फिरोजपुर (सरबजीत) : पंजाब के जिला फिरोजपुर के गांव बस्ती प्रीतम सिंह वाला के रहने वाले एक सिरफिरे आशिक कुलदीप पर अपनी शादी के बीस वर्ष बाद इस तरह आशिकी का भूत सवार हुआ कि इस आशिक ने किसी दूसरी औरत के साथ इश्क के चलते अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया, जिस कारण सारा सामान जलकर राख हो गया।

सिरफिरे आशिक कुलदीप की पत्नी कर्मजीत कौर और उसके परिवार वालों ने बताया कि कुलदीप जो कुछ भी कमाता था, ताे वह उसे अपनी माशूका को दे देता था। कुलदीप के परिवार वाले अपने पिता को ऐसा करने से रोकते थे, जिसके चलते इस सिरफिरे आशिक ने अपने ही परिवार वालों को पहले बुरी तरह से पीटा और फिर अपने ही घर को आग लगा दी, जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया।

कुलदीप की पत्नी कर्मजीत कौर ने बताया के उसकी बेटी बड़ी हों गई है, जिसकी शादी के लिए समान बनाया हुआ था जो इस आग में जल कर राख हो गया हैं। उनका परिवार गरीब परिवार है उनके पास कुछ भी नहीं बचा हैं।

दूसरी तरफ पीड़िता की शिकायत पर थाना सदर की पुलिस ने सिरफिरे आशिक कुलदीप पर मामला दर्ज कर उसको हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। थाना सदर एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया के हमारे पास यह मामला आया था जिस पर हमने पीड़िता पत्नी के बयानों पर उसके पति कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें