Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति, बहनों-बेटियों का आशीर्वाद मेरे साथ : PM मोदी

March 8, 2025

मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति, बहनों-बेटियों का आशीर्वाद मेरे साथ : PM मोदी

नवसारी (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुजरात के नवसारी में लखपति दीदी से संवाद किया। इसके बाद उन्होंने एक रोड शो किया। उन्होंने जी-सफल और जी-मैत्री सहित विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए खुद को ‘दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति‘ बताया। उन्होंने कहा, ‘मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हूं। मेरी जिंदगी के अकाउंट में करोड़ों माताओं-बहनों का आशीर्वाद है। माताओं-बहनों का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, मेरी पूंजी है।‘ उन्होंने कहा, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में सबसे गर्व की बात यह है कि एक सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाली हमारी राष्ट्रपति ने इस बिल पर मुहर लगाई। वह दिन दूर नहीं जब आप में से कोई सांसद या विधायक बनेगा। गांधी जी कहते थे कि देश की आत्मा ग्रामीण भारत में बसती है। आज मैं इसमें एक और पंक्ति जोड़ता हूं- ग्रामीण भारत की आत्मा ग्रामीण नारी के सशक्तिकरण में बसती है।‘

उन्होंने कहा, ‘यहां नवसारी के इस कार्यक्रम में हम नारी शक्ति के सामथ्र्य को देख सकते हैं। इस आयोजन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाली है। इतने बड़े आयोजन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और अधिकारी सभी महिलाएं हैं। कांस्टेबल, एसपी, डीएसपी से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक.. यहां सुरक्षा-व्यवस्था महिलाओं द्वारा संभाली जा रही है। यह नारी शक्ति के सामथ्र्य का एक उदाहरण है। जब मैं आप सभी से मिलता हूं, तो मेरा विश्वास मजबूत होता है कि एक विकसित भारत का संकल्प पूरा होकर रहेगा और नारी शक्ति इसमें बड़ी भूमिका निभाएगी।‘

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘चाहे राजनीति हो या खेल का मैदान, न्यायपालिका हो या पुलिस, महिलाएं देश के हर क्षेत्र और आयाम में परचम लहरा रही हैं। साल 2014 के बाद से देश में महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है। केंद्र सरकार में सबसे ज्यादा महिलाएं मंत्री बनी हैं और संसद में भी महिलाओं की मौजूदगी में बड़ी बढ़ोतरी हुई है।‘

ये भी पढ़ें- बचा बड़ा हादसा: होशियारपुर आ रही एचआरटीसी बस के हुए ब्रेक फेल, अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें