नेशनल डेस्क- भारत सरकार ने हाल ही में पाकिस्तान के नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है, जिसके बाद अटारी और वाघा सीमा पर कई भावनात्मक कहानियां सामने आ रही हैं। बॉर्डर के दोनों ओर बहुत से लोग हैं जिनकी शादियां भारतीय नागरिकों से हुई हैं और वे चाहते हैं कि सरकार उनके लिए कुछ रियायतें प्रदान करे। इस बीच, जम्मू-कश्मीर से एक अलग मामला सामने आया है, जिसमें 17 सालों से भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक ओसामा ने सरकार से अपील की है कि वह उनके जैसे लोगों को थोड़ा और समय दे।
ओसामा की अपील
अटारी सीमा पर बातचीत करते हुए ओसामा ने बताया कि वह पाकिस्तान के रावलपिंडी और इस्लामाबाद का रहने वाला है, लेकिन 2008 में वह भारत आया था। ओसामा ने कहा, “मैं उरी से हूं और यहां 17 सालों से रह रहा हूं। मैं बैचलर डिग्री के फाइनल सेमेस्टर में हूं, मेरा जून में एग्जाम है। अचानक जो हुआ, उससे मेरा थॉट प्रोसेस पूरी तरह से डिस्टर्ब हो गया है। मुझे नहीं पता कि वहां क्या हुआ, कौन जिम्मेदार था… हम इस मामले में कुछ नहीं कर सकते।”
#WATCH | Attari, Punjab: Osama, a Pakistani national returning to Pakistan via Attari Border, says, “…I am currently pursuing my bachelor’s degree. I wanted to appear for job interviews after my examinations. I have been staying here for the last 17 years. I appeal to the… pic.twitter.com/S8dTV92fhC
— ANI (@ANI) April 30, 2025
भारत में रहकर किए थे सभी कानूनी काम
ओसामा ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तान से भारत आते वक्त सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया था। वह पाकिस्तानी पासपोर्ट पर भारत आए थे और उरी पुलिस स्टेशन से संपर्क करने के बाद 15 दिनों के भीतर वीजा स्टे करवा लिया था। ओसामा ने कहा, “हमने यहां आते ही सारे दस्तावेज़ बनवाए थे- राशन कार्ड, आधार कार्ड, डोमिसाइल, इलेक्शन कार्ड, और मैंने यहां दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई भी की है।”
वोट भी डाला, अब क्या होगा?
ओसामा ने सरकार से अपील करते हुए कहा, “सरकार से मेरी विनती है कि वे प्रैक्टिकली सोचें और हमें थोड़ा और समय दें। हम जो परिवार 20-30 सालों से यहां रह रहे हैं, उनके पास सारे दस्तावेज हैं, और हम भारतीय नागरिकों की तरह यहां रहते हैं। हमने यहां वोट भी डाले हैं। अब मुझे समझ में नहीं आ रहा कि हम कहां जाएंगे।”
घटना हम सभी के लिए बहुत शर्मनाक
ओसामा ने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “यह घटना हम सभी के लिए बहुत शर्मनाक है। हम कश्मीरी और हिंदुस्तानी भाई इस हमले के खिलाफ हैं और के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।” ओसामा का कहना है कि उन्हें कुछ ससरकार से अपील करते हैं कि हमलावरोंमय दिया जाए ताकि वे अपने जीवन की योजनाओं को आगे बढ़ा सकें और अपने परिवार के लिए हल निकाल सकें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...