नई दिल्ली: संसद में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा चल रही है। पीएम मोदी लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर जारी चर्चा का जवाब दिया। पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, ”मैं इस सदन के समक्ष भारत का पक्ष रखने के लिए यहां खड़ा हूं। जो लोग भारत का पक्ष नहीं देख पा रहे हैं, मैं उन्हें आईना दिखाने के लिए यहां खड़ा हूं।” पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश के 140 करोड़ लोगों के स्वर में स्वर मिलाने के लिए खड़ा हुआ हूं।
पीएम मोदी ने कहा, “मैंने कहा था कि यह भारत के ‘विजयोत्सव’ का एक सत्र है। जब मैं ‘विजयोत्सव’ के बारे में बात कर रहा हूं, तो मैं कहना चाहूंगा, ये ‘विजयोत्सव’ आतंकी मुख्यालय को मिट्टी में मिलाने का है।” पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “22 अप्रैल को पहलगाम में जो क्रूर घटना घटी, जिस तरह आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों से उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी, वो क्रूरता की पराकाष्ठा थी। ये भारत को हिंसा की आग में झोंकने का एक सोचा-समझा प्रयास था। ये भारत में दंगे फैलाने की साजिश थी। आज मैं देशवासियों का धन्यवाद करता हूं कि देश ने एकजुटता के साथ उस साजिश को नाकाम कर दिया।”
#OperationSindoor | PM Narendra Modi says, “I stand here to present India’s side before this House. Those who don’t see India’s side, I stand here to show them a mirror.” pic.twitter.com/Kym2riDeOs
— ANI (@ANI) July 29, 2025
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “मैं 22 अप्रैल को विदेश में था। मैं तुरंत लौट आया। वापस आते ही मैंने एक बैठक बुलाई और हमने स्पष्ट निर्देश दिए कि आतंकवाद को करारा जवाब देना है और यह हमारा राष्ट्रीय संकल्प है। सेना को कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई। और यह भी कहा गया कि सेना को यह तय करना होगा कि कब, कहां, कैसे और किस तरह से कार्रवाई करनी है। ये सारी बातें उस बैठक में स्पष्ट रूप से कही गईं।”
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि भारत की सेना ने आतंकियों को ऐसी सजा दी है कि आज भी आतंकियों और उनके सरपरस्तों की नींद उड़ चुकी है। पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान को पता चल गया था कि भारत बड़ी कार्रवाई करने वाला है। पाकिस्तान ने परमाणु धमकी दी, लेकिन भारत ने 6 मई की रात और 7 मई की सुबह बड़ी कार्रवाई कर 22 अप्रैल के हमले का बदला 22 मिनट में लिया। भारत ने पहली बार पाकिस्तान के उन इलाकों में हमला किया जहां पहले कभी सेना नहीं गई थी।
#WATCH | Discussion on Operation Sindoor | PM Narendra Modi says, “#OperationSindoor makes it clear that India has decided on 3 points. 1) If there is a terrorist attack on India, we will respond in our own method, on our conditions and on our time. 2) No nuclear blackmail would… pic.twitter.com/GwcUKVSvFw
— ANI (@ANI) July 29, 2025
आतंकी अड्डों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया। भारत ने पाकिस्तान की परमाणु धमकी को झूठा साबित किया। भारत ने दिखा दिया कि वह परमाणु ब्लैकमेलिंग के सामने झुकेगा नहीं। भारत ने अपनी तकनीकी ताकत दिखाई। मेड इन इंडिया ड्रोन और मिसाइल ने पाकिस्तान को बहुत नुकसान पहुंचाया। नौसेना, सेना और वायु सेना के संयुक्त प्रयास से पाकिस्तान के आतंकी और उनके मास्टरमाइंड डर गए हैं। अब वे जानते हैं कि भारत हमला करेगा और सख्त जवाब देगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साफ कर दिया है कि अगर भारत पर हमला होगा, तो भारत अपने तरीके से और अपनी शर्तों पर जवाब देगा। कोई भी परमाणु धमकी भारत पर असर नहीं करेगी। भारत आतंक के सरपरस्तों और आतंकियों को अलग-अलग नहीं देखेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भर के देशों ने भारत का समर्थन किया, जिसमें क्वाड, ब्रिक्स, फ्रांस, रूस, जर्मनी जैसे कई देश शामिल हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने भारत की वीर सेना का समर्थन नहीं किया और ऑपरेशन के तुरंत बाद विपक्षी दल ने इसे लेकर आलोचना शुरू कर दी।
पीएम मोदी ने बताया कि 9 मई की रात को जब अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने उन्हें फोन करने की कोशिश की, तब वे अपनी सेना के साथ रणनीतिक बैठक में व्यस्त थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान एक बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका को साफ जवाब दिया, “अगर पाकिस्तान हमला करता है, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। हम जवाब में और बड़ा हमला करेंगे।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवादी रो रहे हैं, उनके आका भी रो रहे हैं, और यहाँ देश के अंदर कुछ लोग भी उनकी हालत पर रो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई, तब भी विपक्ष ने सवाल उठाए। जब एयरस्ट्राइक हुई, तब भी उन्होंने नई चालें चलीं। अब जब ऑपरेशन सिंदूर हुआ, तो “रुके क्यों थे?” जैसे सवाल पूछकर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री का कटाक्ष करते हुए कहा, “वाह रे बयान बहादुरों! विरोध करने के लिए कोई न कोई बहाना चाहिए। देश जानता है आप क्या कर रहे हैं। सिर्फ मैं नहीं, पूरा देश आप पर हंस रहा है।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...