Site icon Dainik Savera Times

IAF चीफ अमर प्रीत सिंह का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा दावा, कहा- PAK के पांच एफ-16 और जेफ-17 लड़ाकू…

नेशनल डेस्क। भारतीय वायु सेना (IAF) के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को को लेकर सबसे बड़ा दावा किया है। वायुसेना प्रमुख ने दावा करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के पांच एफ-16 और जेफ-17 लड़ाकू विमानों का मार गिराया था। इसके बाद कहा कि तीनों सेनाओं ने सुदर्शन चक्र वायु रक्षा प्रणाली पर काम करना शुरू कर दिया है। एयर चीफ मार्शल सिंह ने यह जानकारी वार्षिक एयर फोर्स डे प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी, जो 8 अक्टूबर को हिंदन एयर बेस पर होने वाली परेड से पहले आयोजित की गई थी।

हमारी मजबूत हवाई रक्षा प्रणाली ने स्थिति को पूरी तरह पलट दिया
“हमारी वायु सेना ने सबसे लंबी दूरी की मार 300 किलोमीटर से अधिक दुश्मन क्षेत्र में की। हमारी मजबूत हवाई रक्षा प्रणाली ने स्थिति को पूरी तरह पलट दिया।” इस दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह ऑपरेशन भारतीय वायु सेना की तकनीकी क्षमता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का स्पष्ट एक बड़ा उदाहरण है।

ये भी पढ़ेंः बच्चों के नामकरण का नया ट्रेंड: नाम रखने के लिए 26 लाख तक लेती है यह महिला, जानें कौन है

22 अप्रैल को हुआ था पहलगाम आतंकी हमला
22 अप्रैल को भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसारन घाटी में हुए आतंकवादी हमले ने देश को हिला कर रख दिया। इस हमले में 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी। हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के भीतर चल रहे आतंकी ट्रेनिंग कैंपों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इसमें पाकिस्तान की सीमा के अंदर स्थित नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया।

ये भी पढ़ेंः खांसी की दवा से 11 बच्चों की मौत, इन दो राज्यों में मचा हड़कंप

इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया कि सीमा पार से आती खतरनाक गतिविधियों को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा तंत्र की जरूरत है. इस हमले के बाद देश में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई और आतंकवाद के खिलाफ नई रणनीतियों पर जोर दिया गया।

Exit mobile version