Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

IG सुखचैन गिल की Weekly PC: छह महीने में 9917 तस्करों में से 1447 बड़ी मछलियां गिरफ्तार, 565.94kg हेरोइन बरामद

January 9, 2023

IG सुखचैन गिल की Weekly PC: छह महीने में 9917 तस्करों में से 1447 बड़ी मछलियां गिरफ्तार, 565.94kg हेरोइन बरामद

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देश पर नशे के खिलाफ शुरू किए गए निर्णायक जंग के 6 महीने पुरे होने पर पंजाब पुलिस ने 5 जुलाई, 2022 से अब तक 1447 बड़ी मछलियों सहित 9917 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने कुल 7533 प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की हैं, जिनमें से 852 व्यावसायिक मात्रा से संबंधित हैं।

आईजी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि पुलिस टीमों ने नशीले पदार्थों से प्रभावित क्षेत्रों में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाने के अलावा संवेदनशील मार्गों पर नाके लगाने के बाद राज्य भर से 418.44 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अतिरिक्त, पंजाब पुलिस की टीमों द्वारा गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से 147.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिससे केवल छह महीनों में हेरोइन की कुल प्रभावी बरामदगी 565.94 किलोग्राम हो गई।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें