Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश, IMD ने आज से 4 दिनों के लिए जारी किया बेमौसम बारिश का अलर्ट

March 31, 2025

आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश, IMD ने आज से 4 दिनों के लिए जारी किया बेमौसम बारिश का अलर्ट

नेशनल डेस्क: देश के विभिन्न हिस्सों में गर्मी बढ़ती जा रही है, खासकर ओडिशा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है। वहीं, गुजरात में बेमौसम बारिश का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जताया है। गुजरात के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है, और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

कुछ इलाकों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग ने 31 मार्च से 3 अप्रैल तक गुजरात के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही, मध्य और उत्तर गुजरात में भी हल्की बारिश का अनुमान है।

गुजरात के इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान
सोमवार (31 मार्च): गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, नवसारी, वलसाड, तापी, डांग और नर्मदा जिलों में गरज के साथ हल्की बेमौसम बारिश हो सकती है।
मंगलवार (1 अप्रैल): गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, नवसारी, डांग और वलसाड जिलों में हल्की से मध्यम बेमौसम बारिश की संभावना है।
बुधवार (2 अप्रैल): साबरकांठा, अरावली, महिसागर, दाहोद, पंचमहल, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, गिर सोमनाथ, अमरेली और भावनगर जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बेमौसम बारिश हो सकती है।
गुरुवार (3 अप्रैल): छोटा उदयपुर, नर्मदा, तापी और डांग जिलों में गरज के साथ हल्की बेमौसम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि तेज आंधी और बारिश के कारण सड़क यात्रा में परेशानियाँ हो सकती हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें