Site icon Dainik Savera Times

झारखंड में चुनाव से पहले आयकर विभाग का बड़ा एक्शन, CM हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के घर पर छापेमारी

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के आवास पर केंद्रीय एजेंसी ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में एजेंसी के अधिकारियों ने आवास की गहन जांच कर रहे है। जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी रांची में सात व जमशेदपुर में नौ ठिकानों पर चलने की सूचना है। इस छापेमारी को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। विभाग को सूचना है कि हवाला के माध्यम से रुपयों का लेनदेन हुआ है।

 

आपको बता दें, कि सुनील श्रीवास्तव सीएम हेमंत सोरेन के निजी सचिव होने के साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य और पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं।

Exit mobile version