-
लुधियानाः इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लुधियाना के दो चार्टर्ड अकाउंटेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इन पर विदेश में पैसे भेजने के लिए कथित तौर पर नकली सर्टिफिकेट जारी करने का आरोप है। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, शिकायत रिशव गुप्ता और लवप्रीत सिंह नाम के चार्टर्ड अकाउंटेंट के खिलाफ दर्ज की गई है।.