Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस को लगा झटका, आयकर विभाग ने थमाया 1700 करोड़ रुपए का नोटिस

March 29, 2024

कांग्रेस को लगा झटका, आयकर विभाग ने थमाया 1700 करोड़ रुपए का नोटिस

नई दिल्ली: आयकर विभाग ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को नोटिस भेजा है। इस नोटिस में पार्टी से 1700 करोड़ रुपए मांगे गए हैं। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग का डिमांड नोटिस वर्ष 2017-18 से 2020-21 के लिए है। 1700 करोड़ की राशि में जुर्माना और ब्याज शामिल है। आयकर विभाग के नोटिस ने लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस की परेशानी और बढ़ा दी है। कांग्रेस ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर 2017-2021 के लिए आयकर विभाग के जुर्माने की दोबारा जांच की मांग की थी, लेकिन अदालत ने कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी। इसके बाद पार्टी को नोटिस भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें