Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs AUS, 1st T20: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 में दो विकेट से हराया, रिंकू सिंह ने लगाया विजयी छक्का

November 23, 2023

IND vs AUS, 1st T20: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 में दो विकेट से हराया, रिंकू सिंह ने लगाया विजयी छक्का

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज आज से शुरू हुई। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत के युवा खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट में अपना कमाल दिखाना चाहेंगे। भारत की मौजूदा टीम में अधिकतर खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी जगह टीम इंडिया में पक्की नहीं है। ऐसे में यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी टी20 टीम में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अगले विश्व कप की टीम के लिए दावा मजबूत करना चाहेंगे। अगले साल जून के महीने में टी20 विश्व कप होना है। इस टूर्नामेंट के लिहाज से दोनों टीमों की तैयारी इसी सीरीज से शुरू होगी। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 208 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 209 रन का लक्ष्य मिला है। टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन बनाकर मैच को जीत लिया। रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन सीन एबॉट की गेंद नो-बॉल हो गई। ऐसे में रिंकू के खाते में छक्का नहीं जुड़ा।

रिंकू ने दिलाई भारत को जीत
भारत ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है। उसने विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के फाइनल में मिली हार के बाद यह जीत प्रशंसकों को थोड़ी राहत पहुंचाएगी। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मुकाबला रविवार (26 नवंबर) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 208 रन बनाए। टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन बनाकर मैच को जीत लिया। रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन सीन एबॉट की गेंद नो-बॉल हो गई। ऐसे में रिंकू के खाते में छक्का नहीं जुड़ा।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11:-

भारत: ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, जोश इंगलिश, एरॉन हार्डी, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), सीन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर संघा।


AUS 208/3 (20)

IND 209/8 (19.5)  India won by 2 wkts

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें