Site icon Dainik Savera Times

IND Vs BAN Series: एक साल के लिए टला टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा, जानें क्या है वजह

खेल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा अब अगले साल होगा। पहले यह दौरा अगस्त 2025 में तय था, लेकिन अब इसे एक साल के लिए टाल दिया गया है। यानी यह दौरा अब सितंबर 2026 में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आपसी सहमति से यह फैसला लिया है।

बीसीसीआई ने जारी किया बयान 

इस दौरे में भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेले जाने थे। बीसीसीआई की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों बोर्ड ने यह फैसला दोनों टीमों के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को ध्यान में रखकर लिया है। साथ ही बीसीबी ने साफ किया है कि वह 2026 में भारत की मेजबानी को लेकर पूरी तरह तैयार और उत्साहित है। नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।

फैंस को कोहली-रोहित की वापसी का इंतजार

इस दौरे के टलने से फैंस को अब विराट कोहली और रोहित शर्मा को खेलते देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। कोहली और रोहित ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है और अब केवल वनडे मैचों में ही खेलते हैं। ऐसे में उम्मीद थी कि दोनों दिग्गज इस बांग्लादेश दौरे में वनडे मैचों में नजर आएंगे। अब फैंस को उन्हें खेलते देखने के लिए अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ तक इंतजार करना होगा।

Exit mobile version