नई दिल्ली: दिल्ली में चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाल रहे विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के कई सांसदों को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। इन नेताओं में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, शिवसेना (UBT) के संजय राउत, और टीएमसी की सागरिका घोष जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
विपक्षी सांसदों का यह मार्च संसद भवन के मकर द्वार से शुरू हुआ था और उनका उद्देश्य चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपना था। ये सांसद बिहार में विशेष पुनरीक्षण (SIR) और 2024 लोकसभा चुनाव में कथित “मतदाता गड़बड़ी” के मुद्दे को उठाना चाहते थे। मार्च के दौरान सांसद “वोट चोर” के नारे लगाते हुए चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर बढ़े, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। पुलिस का कहना है कि इस मार्च के लिए पहले से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सांसदों को एक बस में बिठाकर संसद मार्ग थाने ले जाया।
यह लड़ाई संविधान बचाने की है: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष की लड़ाई राजनीतिक नहीं, बल्कि संविधान बचाने की लड़ाई है। कांग्रेस नेता ने कहा, “हकीकत यह है कि वे बोल नहीं सकते। सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है। यह लड़ाई संविधान बचाने की है। यह लड़ाई एक व्यक्ति, एक वोट के लिए है। हम एक साफ-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं।” प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा, “सरकार डर गई है। यह सरकार कायर है।”
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “The reality is that they cannot talk. The truth is in front of the country. This fight is not political. This fight is to save the Constitution. This fight is for One Man, One Vote. We want a clean, pure voters… pic.twitter.com/Aj9TvCQs1L
— ANI (@ANI) August 11, 2025
बैरिकेड फांदकर कूदे अखिलेश
इस बीच, अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी प्रमुख, बैरिकेड्स फांदते नजर आए। वह पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधों को पार करते हुए बोले, “वे हमें रोकने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं।” एनसीपी प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, और अन्य वरिष्ठ नेता भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल थे। सुप्रिया सुले ने कहा, “हम महात्मा गांधी के रास्ते पर चलते हुए शांतिपूर्वक विरोध कर रहे हैं।”
#WATCH | Delhi: Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, “Dare hue hai. Sarkaar kaayar hai.”
Delhi Police detained INDIA bloc MPs, including Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Sanjay Raut, and Sagarika Ghose, among others, who were protesting against the SIR and staged a march… https://t.co/GPvb7VcoH4 pic.twitter.com/nnA2tpXC8T
— ANI (@ANI) August 11, 2025
राहुल गांधी और कांग्रेस लगातार झूठ फैला रहे: धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी और कांग्रेस लगातार झूठ फैला रहे हैं। वे EVM पर सवाल उठाते हैं, चुनावों में हार को नहीं स्वीकारते, और देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। यह इनकी सोची-समझी रणनीति है।”

