-
नई दिल्ली: दिल्ली में चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाल रहे विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के कई सांसदों को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। इन नेताओं में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, शिवसेना (UBT) के संजय राउत, और टीएमसी की सागरिका घोष जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।.