Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

India-Pakistan War: जम्मू-सांबा पर पाकिस्तान ने फिर किया ड्रोन से हमला, भारत के डिफेंस सिस्टम ने दिया करारा जवाब

May 10, 2025

India-Pakistan War: जम्मू-सांबा पर पाकिस्तान ने फिर किया ड्रोन से हमला, भारत के डिफेंस सिस्टम ने दिया करारा जवाब

Jammu-Samba: पाकिस्तान ने जम्मू सेक्टर में शुक्रवार रात फिर ड्रोन से हमला शुरू कर दिया। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू, आरएस पुरा, सांबा और अन्य सीमावर्ती इलाकों से धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। खतरे को देखते हुए कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। सांबा में भी ड्रोन देखे जाने के बाद एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया। एंटी गन ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। जम्मू के सतवारी में रात करीब नौ बजे लगातार पांच से छह धमाकों की आवाजें सुनी गईं। जम्मू एयरपोर्ट के पास भी धमाके हुए हैं। भारत के दर्जनों शहरों को मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट से निशाना बनाया, लेकिन भारतीय सेना ने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया।

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला की लोगों से अपील की कृपया सड़कों पर न निकलें, घर पर रहें या किसी ऐसे नज़दीकी स्थान पर रहें जहां आप अगले कुछ घंटों तक आराम से रह सकें. अफवाहों पर ध्यान न दें, बेबुनियाद या अपुष्ट खबरें ना फैलाएं और हम सब मिलकर इससे निपट लेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर पाकिस्तान के ड्रोन देखे गए हैं। इनमें नागरिक और सैन्य ठिकानों के लिए संभावित खतरा पैदा करने वाले संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन शामिल हैं। इन स्थानों में बारामुल्ला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआर्बेट और लाखी नाला शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें