Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

India vs Pakistan : दुबई क्रिकेट स्टेडियम का टी20 इतिहास, खिलाड़ी बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

October 6, 2024

India vs Pakistan : दुबई क्रिकेट स्टेडियम का टी20 इतिहास, खिलाड़ी बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

दुबई। भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम महिला टी20 विश्व में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के बाद भारत के लिए यह मुकाबला काफी अहम होने जा रहा है। यह मैच रविवार को दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। भारत-पाकिस्तान का यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के इतिहास का हिस्सा बनने जा रहा है। यह वहां खेला जाने वाला 100वां टी20 मैच होगा। इस स्टेडियम में पुरुष क्रिकेट टीमों के 92 मैच हो चुके हैं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर अब तक 7 महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम को 3 बार सफलता मिली है और दूसरी बार बैटिंग करने वाली टीम 4 बार मैच जीती है। यहां एक भी मैच टाई नहीं हुआ है। यहां की पिच पर सर्वोच्च स्कोर की बात करें तो न्यूजीलैंड ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए थे। यह मैच इसी टी20 विश्व कप में हुआ था और भारत को हार मिली थी। टीम इंडिया इस मैच में केवल 102 रनों पर सिमट गई थी। इस मैदान पर लक्ष्य का सबसे सफल पीछा दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम ने किया है जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ बगैर विकेट खोए 119 रन बनाए थे।

यहां न्यूनतम महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर यूएई ने नामीबिया के खिलाफ 2023 में बनाया था। इस मैदान पर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर की बात करें तो नामीबिया महिला क्रिकेट टीम की यासमीन खान ने साल 2023 में यूएई के खिलाफ नाबाद 62 रन बनाए थे। वहीं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के मामले में न्यूजीलैंड की रोजमेरी माइर ने भारत के खिलाफ 19 रन देकर 4 विकेट लिए थे। यह मौजूदा विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड का पिछला मैच ही था।

खिलाड़िया द्वारा बनाए जाने वाले संभावित रिकॉर्ड की बात करें तो कप्तान हरमनप्रीत कौर अगर इस मैच में 59 रन बना लेती हैं तो वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाली टॉप-3 बल्लेबाजों की लिस्ट में आ जाएंगी। वह ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय भी बन जाएंगी। पहले नंबर पर स्मृति मंधाना हैं, जिनके नाम 3505 रन हैं। इसके अलावा, शफाली वर्मा को 2000 रन के क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ 50 रन और चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें