Site icon Dainik Savera Times

फिर से चाँद पर जाएगा भारत; 2027 में चंद्रयान-4 मिशन अंतरिक्ष में होगा लॉन्च: Jitendra Singh

नई दिल्ली: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत वर्ष 2027 में चंद्रयान-4 मिशन को लॉन्च करेगा, जिसका उद्देशय़ चंद्रमा की सतह से चट्टानों के नमूने एकत्र कर पृथ्वी पर लाना है। चंद्रयान-4 मिशन के तहत दो अलग-अलग प्रक्षेपण किए जाएंगे, जिनमें अत्यधिक वजन ले जाने वाले प्रक्षेपण यान (एलवीएम) के माध्यम से मिशन के पांच उपकरणों को भेजा जाएगा। उन्हें अंतरिक्ष में एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा। सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘चंद्रयान-4 मिशन का लक्षय़ चंद्रमा की सतह से नमूने एकत्र करना और उन्हें पृथ्वी पर लाना है।’

मंत्री ने बताया कि गगनयान को अगले साल अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। मिशन के अंतर्गत भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजा जाएगा और सुरक्षित रूप से धरती पर वापस लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समुद्र की सतह का अन्वेषण करने के लिए 2026 में भारत समुद्रयान को लॉन्च करेगा, जिसमें तीन वैज्ञानिकों को एक विशेष पनडुब्बी के जरिये महासागर की 6,000 मीटर गहराई तक भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें: RR vs KKR: राजस्थान ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Exit mobile version