नेशनल डेस्क : भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में किए गए सर्जिकल मिसाइल हमले का एक वीडियो जारी किया है। यह वीडियो सेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बुधवार दोपहर 2 बजे शेयर किया गया। करीब 34 सेकंड के इस वीडियो ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
आतंकी शिविर पर तबाही की तस्वीरें
आपको बता दें कि इस वीडियो में भारतीय सेना के जवान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते दिखाई दे रहे हैं। यह हमला पाकिस्तान के कोटली क्षेत्र में स्थित अब्बास आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर किया गया। यह शिविर नियंत्रण रेखा (LoC) से करीब 13 किलोमीटर अंदर था। सेना के अनुसार, इस ट्रेनिंग कैंप में करीब 50 से ज्यादा आतंकियों को प्रशिक्षित किया जा रहा था। वीडियो में बमबारी और शिविर के नष्ट होने के दृश्य साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।
पाकिस्तान में दहशत का माहौल
वीडियो के सामने आते ही पाकिस्तान में अफरा-तफरी मच गई है। लोगों के बीच डर का माहौल है और मीडिया में भी हलचल तेज हो गई है। भारत की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
OPERATION SINDOOR#JusticeServed
Target 1 – Abbas Terrorist Camp at Kotli.
Distance – 13 Km from Line of Control (POJK).
Nerve Centre for training suicide bombers of Lashkar-e-Taiba (LeT).
Key training infrastructure for over 50 terrorists.DESTROYED AT 1.04 AM on 07 May 2025.… pic.twitter.com/OBF4gTNA8q
— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) May 7, 2025
अजहर का परिवार हुआ खत्म…
पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का पूरा परिवार मारा गया है। उसके भाई और कई रिश्तेदार उसी आतंकी शिविर में मौजूद थे और हमले में मारे गए। हालांकि मसूद अजहर खुद किसी तरह वहां से भागने में सफल रहा।
पहलगाम हमले का लिया गया बदला
गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी। भारत ने इस हमले के सिर्फ 15 दिन बाद ही जवाबी कार्रवाई कर दुनिया को दिखा दिया कि आतंक के खिलाफ भारत की नीति बिल्कुल स्पष्ट है।
भारत ने दिया सख्त संदेश…
ऑपरेशन सिंदूर और उसका वीडियो यह साफ संदेश देता है कि भारत अब आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई करने में कोई संकोच नहीं करेगा, चाहे वे सीमा पार ही क्यों न हों। यह एक रणनीतिक, साहसिक और सटीक ऑपरेशन था, जिसमें सिर्फ आतंकी निशाने पर थे न कि आम नागरिक या पाकिस्तानी सेना।
मेष: दिन शुभ रहेगा...