नेशनल डेस्क : ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के कारण भारत सरकार ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत ने ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय ने इसके लिए एक 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जो लगातार हालात पर नजर रख रहा है और जरूरतमंद भारतीयों को हरसंभव मदद पहुंचा रहा है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
कंट्रोल रूम से ऐसे मिल सकती है जानकारी
अगर किसी का परिवार सदस्य या जानने वाला ईरान में फंसा हुआ है, तो वे इन हेल्पलाइन नंबरों और मेल ID के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं…
भारत स्थित हेल्पलाइन:
-1800 118 797 (टोल फ्री)
-+91-11-23012113
– +91-11-23014104
– +91-11-23017905
-व्हाट्सएप: +91-9968291988
-ईमेल: [email protected]
⚠️
All Indian Nationals who are in Tehran and not in touch with the Embassy are requested to contact the Embassy of India in Tehran immediately and provide their Location and Contact numbers.Kindly contact: +989010144557; +989128109115; +989128109109@MEAIndia
— India in Iran (@India_in_Iran) June 17, 2025
ईरान में भारतीय दूतावास द्वारा जारी हेल्पलाइन
भारतीय दूतावास, तेहरान ने भी ईरान में फंसे भारतीयों की मदद के लिए अलग-अलग नंबर जारी किए हैं:
केवल कॉल के लिए:
– +98 9128109115
– +98 9128109109
व्हाट्सएप पर संपर्क के लिए:
– +98 901044557
– +98 9015993320
-+91 8086871709
अन्य शहरों के लिए विशेष संपर्क:
-बंदर अब्बास: +98 9177699036
-ज़ाहेदान: +98 9396356649
छात्रों और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
ईरान की राजधानी तेहरान में रहने वाले भारतीय छात्रों को, दूतावास ने सुरक्षा कारणों से शहर से बाहर भेजने की विशेष व्यवस्था की है। जिन नागरिकों के पास स्वयं के साधन हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द शहर छोड़ दें। दूतावास लगातार भारतीय समुदाय के संपर्क में है।
आर्मेनिया के रास्ते हो रही है वापसी
भारत सरकार ने सीमावर्ती रास्तों का सहारा लेकर नागरिकों को निकाला है। पहला बैच जिसमें करीब 100 भारतीय नागरिक थे, उन्हें सोमवार रात सड़क मार्ग से ईरान से आर्मेनिया भेजा गया। यह कदम नई दिल्ली और तेहरान के बीच आपसी समन्वय और संवाद से संभव हो पाया।
आगे की सलाह और सतर्कता
ईरान में स्थिति अस्थिर बनी हुई है। इस कारण सरकार की ओर से सलाह दी गई है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन या दूतावास से संपर्क में रहें।
भारत सरकार ने युद्ध क्षेत्र में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं कि सभी भारतीय सुरक्षित अपने घर लौट सकें। संकट की घड़ी में भारत पूरी तरह अपने नागरिकों के साथ खड़ा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...