Site icon Dainik Savera Times

हवा में था विमान, तभी टैंक से लीक होने लगा फ्यूल… Indigo फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग 

IndiGo flight from Goa to Delhi makes emergency landing

IndiGo flight from Goa to Delhi makes emergency landing

नेशनल डेस्क: बुधवार, 22 अक्टूबर को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-6961, जो कोलकाता से श्रीनगर जा रही थी, उसे बीच रास्ते में तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। उड़ान के दौरान फ्यूल टैंक से तेल लीक होने लगा। जैसे ही पायलट को यह जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत वाराणसी एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

यह भी पढ़ें:  ”गुरु चरण यात्रा’ में शामिल होकर जोड़े साहिब के दर्शन करें’, देशवासियों से पीएम मोदी की अपील

166 यात्री और क्रू सदस्य थे सवार 

शाम 4:10 बजे, विमान को सुरक्षित तरीके से लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, वाराणसी पर उतार लिया गया। फ्लाइट में कुल 166 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारकर एराइवल एरिया में बैठाया गया, जहां वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस और एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि फ्यूल लीक की जांच और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और एयरपोर्ट पर अन्य उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  जीविका दीदियों और संविदा कर्मियों को मिलेगा सरकारी कर्मचारी का दर्जा, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

10 अक्टूबर को भी हुआ था हादसा

इंडिगो की ही एक और फ्लाइट 6E-7253, जो मदुरै से चेन्नई जा रही थी, उसमें उड़ान के दौरान फ्रंट ग्लास में दरार आ गई थी। यह फ्लाइट रात 11:12 बजे चेन्नई पहुंची थी। पायलट ने समय रहते एटीसी को जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद सभी 76 यात्री सुरक्षित उतारे गए और विमान को मरम्मत के लिए भेजा गया।

Exit mobile version