Site icon Dainik Savera Times

लहसुन कभी 40 रुपए था, आज 400… लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद सो रही : राहुल गांधी

Congress MP Rahul Gandhi

Congress MP Rahul Gandhi

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक वीडियो शेयर करते हुए वर्तमान सरकार पर जमकर हमला किया है। बता दें कि यह वीडियो एक सब्जी मार्केट का है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि राहुल गांधी सब्जीवाले से अलग-अलग सब्जियों की कीमत पूछ रहे हैं। उन्होंने सरकार को घेरते हुए लिखा, बढ़ती मंहगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पर सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है।

वीडियो एक सब्जी मार्केट का है…

दरअसल, राहुल गांधी वीडियो में एक सब्जी मार्केट में घूमते हुए एक सब्जीवाले से अलग-अलग सब्जियों के रेट पूछ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कुछ महिलाएं भी मौजूद हैं, जो बातचीत में शामिल होती हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो की चर्चा

वीडियो में एक महिला ने मजाक करते हुए कहा, “सोना सस्ता होगा लेकिन लहसुन नहीं।” राहुल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाए गए रेट और महिला का बयान कई लोगों ने देखा और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। यह वीडियो महंगाई और खासकर खाने-पीने की चीजों के बढ़ते दामों पर एक टिप्पणी के रूप में देखा जा रहा है। इस वीडियो के जरिए राहुल ने फिर से सरकार से महंगाई को लेकर सवाल उठाया है, जो उनके द्वारा अक्सर किया जाता है।

Exit mobile version