Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कर हस्तांतरण में Karnataka के साथ हुआ अन्याय, हम इसके खिलाफ लड़ेंगे : DK Shivakumar

October 12, 2024

कर हस्तांतरण में Karnataka के साथ हुआ अन्याय, हम इसके खिलाफ लड़ेंगे : DK Shivakumar

बेंगलुरु : कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र ने कर हस्तांतरण में राज्य को कम धनराशि आवंटित करके अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार इसके खिलाफ लड़ेगी। कर्नाटक की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधने के लिए राज्य के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों पर हमला बोला और इसे ‘‘शर्मनाक’’ करार दिया।

उन्होंने कहा, कि ‘कर्नाटक के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार को अधिक (धन) दिया है। हमें आंध्र प्रदेश से भी कम दिया गया, जो कर में ज्यादा योगदान नहीं करता है। हम आने वाले दिनों में इसके खिलाफ लड़ेंगे और विरोध करेंगे।’’ शिवकुमार ने कहा, कि ‘ हम अपने कर, अपने अधिकार के लिए लड़ने के लिए एक कार्यक्रम तैयार करेंगे।’’ उन्होंने कहा, कि ‘भाजपा सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों ने आवाज क्यों नहीं उठाई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित राज्य से पांच केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद, वे चुप हैं, जबकि राज्य के साथ अन्याय हो रहा है। यह शर्मनाक है।’’

भाजपा ने राज्यों की जनसंख्या को करों के हस्तांतरण के लिए मानदंड के रूप में इस्तेमाल किए जाने तथा मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन)(संप्रग)सरकार के कार्यकाल से संबंधित आंकड़ों का हवाला दिया है। इस बारे में पूछे जाने पर शिवकुमार ने कहा, कि ‘आइए विधानसभा में इन सब पर चर्चा करें..अभी उन्हें हमारे साथ विरोध में शामिल होने दें।’’

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकारों को 1,78,173 करोड़ रुपए का कर हस्तांतरण किया, जिसमें अक्टूबर 2024 के लिए देय नियमित किस्त के अलावा 89,086.50 करोड़ रुपए की एक अग्रिम किस्त भी शामिल है। अक्टूबर 2024 के लिए केंद्रीय करों और शुल्कों की शुद्ध आय के राज्यवार वितरण में कर्नाटक को 6,498 करोड़ रुपए मिले।

राज्य सरकार द्वारा दशहरे पर दिए गए विज्ञपनों में इस्तेमाल किए गए ‘‘बुरी ताकतों’’ शब्द की विपक्ष ने आलोचना की है। इस बारे में पूछे जाने पर शिवकुमार ने कहा, कि ‘हमने जो देखा है और जो जानकारी हमारे पास है, उसके आधार पर हमने लोगों के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त करने की कोशिश की है। मैं अभी इतना ही कह सकता हूं। बाकी बातें विधानसभा में चर्चा करेंगे।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें