Site icon Dainik Savera Times

पेट्रोल-डीजल और गैस को लेकर IOC ने जनता से की ये बड़ी अपील, कहा…

Indian Oil Corporation : देश में पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव और सुरक्षा स्थितियों को लेकर चिंताओं के बीच, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उसके पास पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति चेन सुचारू रूप से काम कर रही है।

आईओसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक बयान जारी कर कहा, “देश के किसी भी कोने में ईंधन की कोई कमी नहीं है। लोग घबराएं नहीं और न ही अनावश्यक खरीदारी करें। हमारे डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस पहले की तरह उपलब्ध है।”

अफवाहों से बचें, संयम बनाए रखें

कंपनी ने जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्ण तरीके से जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें। अनावश्यक भीड़ न केवल संसाधनों पर दबाव बनाती है, बल्कि इससे आपूर्ति प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है।

बयान में कहा “हमारी आपूर्ति लाइनें पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं। यदि जनता सहयोग बनाए रखे, तो हम सभी को निर्बाध रूप से ईंधन और एलपीजी की सुविधा दे सकते हैं।

राष्ट्रीय हित में जिम्मेदारी

इस असाधारण स्थिति में कंपनी ने लोगों से जिम्मेदार नागरिक होने की अपील की है। “राष्ट्रीय आपातकालीन स्थिति में संयम, समझदारी और विश्वास सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। हम आपसे निवेदन करते हैं कि ईंधन स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और जरूरतमंदों के लिए रास्ता खुला रखें।”

Exit mobile version