-
Indian Oil Corporation : देश में पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव और सुरक्षा स्थितियों को लेकर चिंताओं के बीच, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उसके पास पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद है.