Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2023, DC vs MI, 16th Match: रोमांचक मुक़ाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकटों से दी मात, रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी

April 11, 2023

IPL 2023, DC vs MI, 16th Match: रोमांचक मुक़ाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकटों से दी मात, रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का 16वां मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों इस मैच में टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल करना चाहेंगी। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली और मुंबई की इस सीजन में अब तक स्थिति खराब रही है। मुंबई ने दो मैच खेले हैं और दोनों में हार का सामना किया है. जबकि दिल्ली ने तीन मैच खेले हैं और तीनों में हार का सामना किया है. दिल्ली ने इस सीजन में होम ग्राउंड पर गुजरात के खिलाफ मैच खेला था। इसमें उसे 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अगर प्लेइंग इलेवन की बात करें तो मुंबई बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है।

दिल्ली ने इस सीजन में पहला मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेला था. इस मुकाबले में उसे 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उसने गुजरात के खिलाफ होम ग्राउंड पर मैच खेला। इसमें भी उसे 6 विकेट से करारी हार मिली. दिल्ली को तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 57 रनों से हराया। अब वह जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी. लेकिन दिल्ली के लिए यह मुकाबला भी आसान नहीं होगा. दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अच्छा परफॉर्म किया है। वे इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं. वॉर्नर ने 3 मैचों में 158 रन बनाए हैं।


Delhi Capitals : डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिलिप सॉल्ट/रिली रूसो, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, ललित यादव, अमन खान/कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, लुंगी एनगिडी

Mumbai Indians : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय


DC 172 (19.4)

MI 173/4 (20) Mumbai Indians won by 6 wkts

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें