Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2023, MI vs RR, 42nd Match: राजस्थान को 6 विकटों हराकर मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ की तरफ बढ़ाया कदम

April 30, 2023

IPL 2023, MI vs RR, 42nd Match: राजस्थान को 6 विकटों हराकर मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ की तरफ बढ़ाया कदम

आईपीएल का 1000वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच है। दोनों टीमें यह मैच जीतना चाहेंगी। राजस्थान की टीम यह मैच जीतने पर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। वहीं, अंक तालिका में नौवें स्थान पर मौजूद मुंबई की टीम जीत के साथ अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेगी। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 213 रन का लक्ष्य रखा है।

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 212 रन बनाए हैं। राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा 124 रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए। हालांकि, उनके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। 18 रन बनाने वाले जोस बटलर टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे। इन दोनों के अलावा संजू सैमसन (14 रन) और जेसन होल्डर (11 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। मुंबई के लिए अर्शद खान ने तीन और पीयूष चावला ने दो विकेट लिए। वहीं, जोफ्रा आर्चर और राइली मेरिडिथ को एक-एक विकेट मिला।

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हरा दिया है। आईपीएल के 1000वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 212 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में 214 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए टिम डेविड ने 20वें ओवर की तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाकर मैच खत्म कर दिया। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल की 124 रन की पारी बेकार गई। वहीं, मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 55 रन बनाए। उनके अलावा टिम डेविड ने 45 और कैमरून ग्रीन ने 44 रन बनाए। इस मैच में जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर आ गई है। वहीं, राजस्थान की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है।


Rajasthan Royals : यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
Substitute : डोनोवन फरेरा, एम अश्विन, रियान पराग, कुलदीप यादव, कुलदीप सेन।

Mumbai Indians : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राइली मेरेडिथ, अर्शद खान।
Substitute : नेहल वधेरा, रमनदीप सिंह, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर।


RR 212/7 (20)

MI 214/4 (19.3)  Mumbai Indians won by 6 wkts

PLAYER OF THE MATCH = Yashasvi Jaiswal

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें