Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2023, SRH vs DC, 34th Match: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 रनों से दी मात, हैदराबाद होम ग्राउंड पर हारा

April 24, 2023

IPL 2023, SRH vs DC, 34th Match: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 रनों से दी मात, हैदराबाद होम ग्राउंड पर हारा

आईपीएल 2023 के 34वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स से है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। हैदराबाद की टीम पिछला दो मैच हार चुकी है, जबकि दिल्ली की टीम ने पिछले मैच में इस सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की। दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। दिल्ली ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। पृथ्वी शॉ को टीम से बाहर कर दिया गया है। रिपल पटेल और सरफराज खान की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। टी नटराजन की वापसी हुई है।

इसी के साथ डेविड वॉर्नर की लगभग चार साल बाद हैदराबाद में वापसी हुई है। वह 2019 के बाद पहली बार हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेलते दिखेंगे। 2019 में वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद के ही कप्तान रहे थे। 2019 के बाद कोरोना की वजह से होम-अवे फॉर्मेट पर मैच नहीं हो पाए थे। वहीं, विवाद की वजह से हैदराबाद ने वॉर्नर को टीम से निकाल दिया था, जबकि वह टीम को नहीं छोड़ना चाहते थे। ऐसे में वॉर्नर अपनी पुरानी टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

आईपीएल 2023 के 34वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में नौ विकेट विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। मनीष पांडे और अक्षर पटेल ने 34-34 रन की पारी खेली। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 137 रन ही बना सकी। मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। वहीं, हेनरिच क्लासेन ने 19 गेंदों में 31 रन की पारी खेली।


Delhi Capitals : डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, रिपल पटेल, एनरिच नॉर्त्जे, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा।

Sunrisers Hyderabad : अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक, एडेन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, मयंक मार्कंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।


DC 144/9 (20) Delhi Capitals won by 7 runs

SRH 137/6 (20)

Player of the Match = Axar Patel

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें