Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2023, SRH vs KKR, 19th Match: हैदराबाद ने कोलकाता को 23 रन से हराया, हैरी ब्रूक ने लगाया इस सीज़न का पहला शतक

April 14, 2023

IPL 2023, SRH vs KKR, 19th Match: हैदराबाद ने कोलकाता को 23 रन से हराया, हैरी ब्रूक ने लगाया इस सीज़न का पहला शतक

आईपीएल 2023 के 16वें सीजन का 19वां लीग मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइजर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में होगा। कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान नीतीश राणा ने सनराइजर्स हैदरबादा के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरेगी। कोलकाता ने अपनी प्लेइंग-11 में एक भी बदलाव नहीं किया है। वहीं, सनराइजर्स ने एक बदलाव किया है। वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अब तक इस सीजन में 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को पहले मैच में जरूर हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद उन्होंने अगले दोनों ही मुकाबलों में शानदार तरीके से जीत दर्ज की. इस समय टीम प्वाइंट्स टेबल पर 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने भी अब तक इस सीजन में 3 मैच खेले हैं, लेकिन सिर्फ 1 में ही जीत हासिल करने में कामयाब हो सके हैं। हैदराबाद को अपने शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल करने के साथ प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खोलने में कामयाबी हासिल की।

कोलकाता नाइटराइडर्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 23 रन से हरा दिया। कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स ने 20 ओवर में 20 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन बनाकर ही सकी। रिंकू सिंह 31 गेंद पर 58 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान नीतीश राणा ने 41 गेंद पर 75 रन की पारी खेली। एन जगदीशन ने 21 गेंद पर 36 रन बनाए। शार्दूल ठाकुर ने 12 और वेंकटेश अय्यर ने 10 रन का योगदान दिया। आंद्रे रसेल तीन और उमेश यादव नाबाद एक रन ही बना सके। रहमनुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन खाता नहीं खोल सके।


Sunrisers Hyderabad : हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन।

Kolkata Knight Riders : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), एन जगदीशन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, सुयश शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।


SRH 228/4 (20) Sunrisers Hyderabad won by 23 runs

KKR 205/7 (20)


खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें