Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2024 Full Schedule: BCCI ने IPL 2024 का फुल शेड्यूल किया जारी, 26 मई को चेन्नई में होगा फाइनल

March 25, 2024

IPL 2024 Full Schedule: BCCI ने IPL 2024 का फुल शेड्यूल किया जारी, 26 मई को चेन्नई में होगा फाइनल

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2024 का फुल शेड्यूल जारी कर दिया है। 22 मार्च से शुरू हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का खिताबी मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा। फाइनल मैच की मेजबानी चेन्नई का चेपॉक मैदान करेगा। वहीं, प्लेऑफ के मुकाबले 21 मई से खेले जाएंगे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए बोर्ड ने पहले सिर्फ 17 दिन के शेड्यूल का एलान किया था। 19 अप्रैल से शुरू हो रहे चुनाव के बावजूद पूरा टूर्नामेंट इस बार भारत में ही खेला जाएगा। इस बात की पुष्टि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें