Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2024, GT vs MI, 5th Match: हार्दिक पांड्या नहीं करा सके मुंबई की जीत से शुरुआत, 6 रनों से मिली हार

March 24, 2024

IPL 2024, GT vs MI, 5th Match: हार्दिक पांड्या नहीं करा सके मुंबई की जीत से शुरुआत, 6 रनों से मिली हार

आज आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का पांचवां मुक़ाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें अपने नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेंगी। हार्दिक पांड्या इस सीजन में मुंबई की कमान संभालते दिखेंगे जबकि शुभमन गिल को गुजरात के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरेगी।

हार्दिक की अगुवाई में गुजरात ने आईपीएल 2022 का खिताब जीता था। वहीं, पिछले सीजन में भी टीम फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, सीएसके से उसे करारी शिकस्त मिली थी। आज का मैच दोनों टीमों के लिए खास है। हार्दिक पहली बार गुजरात के खिलाफ खेलते नजर आएंगे, उन्हें मुंबई इंडियंस ने नीलामी के दौरान ट्रेड किया था। इस मैच में मुंबई तीन विदेशी खिलाड़ी टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड के साथ खेलती नजर आएगी जबकि डेविड मिलर, स्पेंसर जॉनसन और अजमतुल्लाह उमरजई गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते नजर आएंगे।

गुजरात को खल सकती है शमी की कमी:-
जहां तक टाइटंस का सवाल है तो गिल के लिए टीम की पिछले दो सत्र की निरंतरता को बरकरार रखना चुनौती होगी। गिल को भारत के भावी कप्तान के रूप में भी देखा जा रहा है लेकिन इससे पहले उन्हें खुद को आईपीएल में साबित करना होगा। गिल पिछले सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल थे और उनकी टीम यही उम्मीद कर रही होगी की कप्तानी के दायित्व का उनकी बल्लेबाजी पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े। टाइटंस को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की कमी खलेगी जो एड़ी के ऑपरेशन के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। उनके लिए हालांकि अच्छी खबर यह है कि अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान पीठ की चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन, रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, टिम डेविड, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चाला, जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड। 

इम्पैक्ट सब: डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी।

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, उमेश यादव, साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन। 

इम्पैक्ट सब: बीआर शरथ, मोहित शर्मा, मानव सुथार, अभिनव मनोहर, नूर अहमद।

GT 168/6 (20)

MI 162/9 (20) Gujarat Titans won by 6 runs

PLAYER OF THE MATCH = Sai Sudharsan

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें