Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2024, SRH vs KKR, Final: 10 साल बाद IPL में फिर बजा शाहरुख का डंका, तीसरी बार चैंपियन बनी कोलकाता नाइट राइडर्स

May 27, 2024

IPL 2024, SRH vs KKR, Final: 10 साल बाद IPL में फिर बजा शाहरुख का डंका, तीसरी बार चैंपियन बनी कोलकाता नाइट राइडर्स

IPL 2024, SRH vs KKR, Final; आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 114 रनों का लक्ष्य तैयार किया। जवाब में कोलकाता ने 10.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया और कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरी बार चैंपियन बन गई।

कोलकाता ने आईपीएल 2024 के फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम तीसरी बार खिताब हासिल करने में कामयाब हुई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर और गुरबाज अहमद की अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत मैच जीत लिया। कोलकाता ने रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर खेले गए फाइनल में गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया और किसी भी समय पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम को हावी होने नहीं दिया। कोलकाता ने इससे पहले अपना अंतिम खिताब 2014 सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर जीता था और अब 10 साल बाद टीम ने फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है।

हैदराबाद ने कोलकाता को दिया 114 रनों का लक्ष्य:-
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 18.3 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 113 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2013 में मुंबई ने चेन्नई को 149 रनों का लक्ष्य थमाया था जिसके जवाब में चेन्नई 125 रन ही बना सकी थी। टीम की शुरुआत झटके के साथ हुई। अभिषेक शर्मा दो रन और ट्रेविस हेड बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इस मैच में हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम कोलकाता के गेंदबाजों के खिलाफ धराशायी हो गया। राहुल त्रिपाठी ने नौ, एडन मार्करम ने 20, नितीश कुमार रेड्डी ने 13, हेनरिक क्लासेन ने 16, शाहबाज अहमद ने आठ, अब्दुल समद ने चार, पैट कमिंस ने 24, जयदेव उनदाकट ने चार रन बनाए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार बिना खाता खोले नाबाद रहे। कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने तीन विकेट चटकाए जबकि स्टार्क और हर्षित राणा को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:-

कोलकाता नाइट राइडर्स : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट सब : अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, नितीश राणा, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड।

सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्क्ररम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।
इम्पैक्ट सब : उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, मयंक मारकंडेय, अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें