Dainik Savera Times

IPL 2025, LSG vs DC, 40th Match: पोरेल और राहुल के आगे बेदम हुई लखनऊ, दिल्ली ने आठ विकेटों से जीता मुक़ाबला

Indian Premier League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 40वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऋषभ पंत और केएल राहुल आमने-सामने होंगे जो अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और मोहित शर्मा की जगह दुष्मंता चमीरा को मौका दिया है। लखनऊ ने इस मुकाबले के लिए एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की और हार मिली थी अब उसकी नजरें इस मुक़ाबले में जीत हासिल करने की होगी।


दिल्ली आठ विकेटों से जीता :-

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराकर आठ विकेटों से मुक़ाबला अपने नाम किया है। दिल्ली की और से केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने अर्धशतक लगाए। लखनऊ ने 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए, जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया।
दिल्ली के लिए राहुल ने 42 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन बनाए, जबकि पोरेल ने 36 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। दिल्ली ने इस सीजन लखनऊ के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते।

 

लखनऊ की पारी = LSG 159/6 (20)

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। लखनऊ की और से मार्करम ने सबसे ज्यादा 33 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाए, जबकि मार्श ने 36 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए। मार्करम के आउट होने के बाद मिचेल स्टार्क ने निकोलस पूरन को आउट किया जो नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मुकेश कुमार ने अब्दुल समद को आउट किया जिन्होंने दो रन बनाए। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मिचेल मार्श भी मुकेश कुमार का शिकार बने। फिर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे आयुष बडोनी ने डेविड मिलर के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की, लेकिन मुकेश कुमार ने बडोनी को बोल्ड किया। बडोनी 21 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। दिलचस्प बात यह रही कि कप्तान ऋषभ पंत सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के उस वक्त उतरे जब लखनऊ की पारी समाप्त होने में दो गेंद शेष थी। पंत इस मैच में भले ही दो गेंद खेलने उतरे, लेकिन खाता भी नहीं खोल सके और उन्हें मुकेश ने पारी की अंतिम गेंद पर बोल्ड किया।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 :-

लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट प्लेयरः आयुष बडोनी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रिट्कजे, हिम्मत सिंह।

दिल्ली कैपिटल्सः अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुशमंता चमीरा, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयरः जैक फ्रेजर मैकगर्क, समीर रिज्वी, डोनोवान फेरेरा, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजा।

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Day 17: IPL के बीच भी दुनियाभर में छाई ‘धुरंधर 2’, 17 दिनों में तोड़ा रिकॉर्ड   

Exit mobile version