Dhurandhar 2 Collection Day 17: बॉलीवुड में कुछ ही फिल्में ऐसी होती हैं जो लंबे समय तक दर्शकों का क्रेज बनाए रख पाती हैं, और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने यही कमाल कर दिखाया है। बता दें कि रणवीर सिंह की यह फिल्म रिलीज़ के 17 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई कर रही है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यह साबित कर रही है कि IPL में भी धुरंधर की आंधी जल्दी थमने वाली नहीं है।
IPL के बावजूद ऑडियंस का क्रेज
आमतौर पर IPL के समय फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिलती है, लेकिन धुरंधर 2 की लोकप्रियता इतनी मजबूत है कि इसका कोई असर नहीं पड़ा। फिल्म के लिए फैंस की दीवानगी इसे लगातार सफल बनाए रख रही है।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें:
फिल्म की कमाई की कहानी
दरअसल सातवें वीकेंड में भी धुरंधर 2 की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार को फिल्म ने 25.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुक्रवार को 21.55 करोड़ की कमाई के मुकाबले यह 19% की बढ़ोतरी दर्शाती है। कुल मिलाकर फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 985 करोड़ और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 1,179.30 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। विदेशों में भी फिल्म ने कमाल कर दिया है। 17वें दिन तक वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,564.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह साफ है कि धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर धमाका अभी भी थमा नहीं है।
ये भी देखें :
19 मार्च को एक्शन-थ्रिलर हुई थी रिलीज
19 मार्च को रिलीज हुई इस एक्शन-थ्रिलर में रणवीर सिंह ने लीड रोल निभाया है। उनकी एक्टिंग और दमदार परफॉर्मेंस ने फिल्म को हिट बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...