Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025, LSG vs RCB, 70th Match: RCB ने की क्वालिफायर-1 में एंट्री, लखनऊ को हराकर शान से टॉप-2 में पहुंची, जितेश ने खेली मैच विनिंग पारी

May 27, 2025

IPL 2025, LSG vs RCB, 70th Match: RCB ने की क्वालिफायर-1 में एंट्री, लखनऊ को हराकर शान से टॉप-2 में पहुंची, जितेश ने खेली मैच विनिंग पारी

Indian Premier League 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का आखिरी लीग मैच (70वां मुक़ाबला) लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। रजत पाटीदार की जगह जितेश शर्मा इस मुकाबले में भी कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पाटीदार इस मुकाबले में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलते नजर आएंगे। वहीं, इस मुकाबले के लिए दो बदलाव किए हैं। टिम डेविड की जगह लियाम लिविंगस्टोन और लुंगी एनगिडी की जगह नुवान तुषारा को मौका मिला है। इसके अलावा लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। टीम में मैथ्यू ब्रीत्जके और दिग्वेश राठी को मौका मिला है। इस मैच में आरसीबी जीत के साथ शीर्ष-दो में रहकर सत्र का समापन करना चाहेगी।


 

RCB 6 विकटों से जीता मुक़ाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हराकर क्वालिफायर-1 में जगह बना ली है। विराट कोहली की अर्धशतकीय और जितेश शर्मा तथा मयंक अग्रवाल की शतकीय साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लखनऊ हरा सकी है। लखनऊ में खेले गए लीग के आखिरी मुकाबले में लखनऊ ने ऋषभ पंत की शतकीय पारी के दम पर तीन विकेट खोकर 227 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर 230 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। आरसीबी की और से फिल सॉल्ट 30, विराट कोहली 54, रजत पाटीदार 14, लिविंगस्टोन 00 रन बनाकर आउट हुए। मयंक अग्रवाल 41 * और जितेश शर्मा 85 * रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ के लिए विलियम ओरुर्के ने दो विकेट झटके जबकि आकाश सिंह और आवेश खान ने एक-एक विकेट हासिल किया।

आरसीबी ने 2016 के बाद पहली बार लीग चरण का समापन शीर्ष-दो में रहकर किया है। लखनऊ पर जीत के साथ आरसीबी 19 अंक और 0.301 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची है। अब 29 मई को आरसीबी का सामना पंजाब किंग्स से क्वालिफायर-1 में होगा और वहीं, 30 मई को मुंबई और गुजरात के बीच इस सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा।

 

लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी = LSG 227/3 (20)

लखनऊ ने बेंगलुरु को जीत के लिए 228 रनों का लक्ष्य दिया है। ऋषभ पंत की शतकीय पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 228 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 227 रन बनाए। उनके लिए कप्तान पंत ने सर्वाधिक 118 रन बनाए। उसके बाद टीम के लिए मिचेल मार्श 67, मैथ्यू ब्रीत्जके 14, निकोलस पूरन 13 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 118* और अब्दुल समद 01* रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, आरसीबी के लिए नुवान तुषारा, भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट हासिल किए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 :-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषारा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: सुयश शर्मा, रसिख सलाम, मनोज भंडागे, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, मैथ्यू ब्रीत्जके, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, विलियम ओ’रूर्के।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, अर्शिन कुलकर्णी, युवराज चौधरी।

 

LSG 227/3 (20)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें