Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025, MI vs RCB, 20th Match : RCB ने मुंबई को 10 साल बाद उसके घर में हराया, क्रुणाल पांड्या ने झटके चार विकेट

April 8, 2025

IPL 2025, MI vs RCB, 20th Match : RCB ने मुंबई को 10 साल बाद उसके घर में हराया, क्रुणाल पांड्या ने झटके चार विकेट

Indian Premier League 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 20वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि इस मैच के जरिए जसप्रीत बुमराह मैदान पर वापसी कर रहे हैं। उन्हें अश्विनी कुमार की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि उन्होंने एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

आरसीबी के पास जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार के रूप में मजबूत गेंदबाजी है। लेकिन उसके स्पिनर अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। आरसीबी अंक तालिका में अभी तीसरे स्थान पर है और उसकी टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में मिली हार से वापसी करने के लिए बेताब होगी। मुंबई इंडियंस के लिए यह अच्छी खबर है कि उनके तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आरसीबी के खिलाफ मैच में उनके साथ जुड़ गए हैं और इस मैच में खेलते नजर आएंगे। मुंबई ने अभी तक अपनी एकमात्र जीत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े में हासिल की थी और उसके खिलाड़ी इस मैच से प्रेरणा लेने की कोशिश करेंगे।

आरसीबी ने 10 रन से जीता मुक़ाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने घातक गेंदबाजी के दमपर मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराकर इस सत्र की तीसरी जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 221 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या बढ़िया बोलिंग करते हुए इस मैच में 5 विकटें ली। 2015 के बाद यह आरसीबी की इस मैदान पर मुंबई के खिलाफ पहली जीत है।

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी = RCB 221/5 (20)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने विराट कोहली और रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 221 रन बनाए हैं। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए जबकि विग्नेश पुथुर को एक सफलता मिली। इस मैच में आरसीबी की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट को बोल्ड किया। उसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मैच संभाला। दोनों के बीच 52 गेंदों में 91 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद किंग कोहली को रजत पाटीदार का साथ मिला और दोनों ने 48 रन की पार्टनरशिप की। हार्दिक पांड्या ने 15वें ओवर में किंग कोहली को नमन धीर के हाथों कैच कराया। वह आठ चौके और दो छक्के की मदद से 67 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए। वहीं, कप्तान पाटीदार का बल्ला भी जमकर गरजा। उन्होंने पांच चौके और चार छक्कों की सहायता से 64 रन बनाए। जितेश शर्मा 40 और टिम डेविड एक रन बनाकर नाबाद रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 :-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

(इम्पैक्ट प्लेयर्स: रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह।)

 

मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।

(इम्पैक्ट प्लेयर्स: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, राज बावा।)

 

RCB 221/5 (20) Royal Challengers Bengaluru won by 12 runs

MI 209/9 (20)

PLAYER OF THE MATCH = Rajat Patidar

ये भी पढ़ें: पटियाला के 12 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें