
IPL 2025 Qualifier-2 : पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। अहमदाबाद में मौसम खराब है। पिच ढकी हुई है। मुंबई की प्लेइंग 11 रिचर्ड ग्लीसन की जगह रीस टॉप्ली को मौका मिला। पंजाब ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और स्पिनर युजवेंद्र चहल की वापसी हो गई है जो चोट के कारण पिछले कुछ मैचों से बाहर चल रहे थे। मुंबई ने भी टीम में एक बदलाव किया है। मुंबई ने प्लेइंग-11 में रीस टॉप्ली को ग्लीसन की जगह मौका दिया है। ग्लीसन चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
🚨 Toss 🚨@PunjabKingsIPL won the toss and elected to bowl first against @mipaltan in #Qualifier2
Updates ▶️ https://t.co/vIzPVlDqoC#TATAIPL | #PBKSvMI | #TheLastMile pic.twitter.com/l3PcmZvc9Y
— IndianPremierLeague (@IPL) June 1, 2025
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉप्ली।
इम्पैक्ट सबः अश्विनी कुमार, कृष्णन श्रीजिथ, राघु शर्मा, रॉबिन मिंज, बेवॉन जैकॉब।
पंजाब किंग्सः प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमातुल्लाह ओमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सबः प्रभसिमरन सिंह, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, जैवियर बार्टले, हरप्रीत बरार।
मेष: दिन शुभ रहेगा...