Indian Premier League 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 36वां मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि उन्होंने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। प्रिंस यादव की जगह आकाश दीप की वापसी हुई है। वहीं, राजस्थान की कप्तानी आज रियान पराग संभाल रहे हैं। संजू सैमसन पिछले मैच में पेट में तकलीफ के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए थे। इस मैच में वह नहीं खेलेंगे। उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिला है। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
लखनऊ ने 2 रन जीता मुक़ाबला
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को दो रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने एडेन मार्करम और आयुष बडोनी की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए, लेकिन जवाब में राजस्थान निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी। अब टीम 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, राजस्थान आठ में से छह मैच गंवाने के बाद आठवें पायदान पर खिसक गई।
लखनऊ की पारी = LSG 180/5 (20)
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। लखनऊ की और से एडेन मार्करम और आयुष बडोनी ने बड़ी पारी खेली दोनों ने 49 गेंदों में 76 रन की साझेदारी की। इस दौरान मार्करम ने 45 गेंदों में 66 और बडोनी ने 34 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। वहीं, डेथ ओवर्स में अब्दुल समद का बल्ला गरजा और उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से महज 10 गेंदों में 30 रन कूट दिए। पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने कुल 27 रन बटोरे। जोफ्रा आर्चर ने मिचेल मार्श को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना सके। इसके बाद संदीप शर्मा ने निकोलस पूरन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 11 रन बना पाए। वहीं, कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने सिर्फ तीन रन बनाए। राजस्थान के लिए वानिंदु हसरंगा ने दो विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे को एक-एक सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
(इम्पैक्ट प्लेयर्स: वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौड़।)
लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान।
(इम्पैक्ट प्लेयर्स: आयुष बडोनी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीत्जके, हिम्मत सिंह।)
मेष: दिन शुभ रहेगा...