Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025: नया सीजन नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार; KKR और RCB के मुकाबले के साथ होगा खेल का आगाज

March 22, 2025

IPL 2025: नया सीजन नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार; KKR और RCB के मुकाबले के साथ होगा खेल का आगाज

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में डिफैंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के मुकाबले के साथ होने जा रहा है। इस सीजन से पहले हुए मेगा ऑक्शन के बाद कई टीमों का संयोजन और कप्तान बदल चुके हैं और सभी टीमें एक बार फिर से दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टी20 लीग की ट्रॉफी जीतने के लिए दमखम दिखाएंगी। आईपीएल 2025 को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नैटवर्क पर देखा जा सकता है। यह मुकाबले हिंदी और इंग्लिश के अलावा स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर कई क्षेत्रीय भाषाओं में देखे जा सकते हैं।डिजीटल स्ट्रीमिंग की बात करें तो जियोहॉटस्टार पर इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।

ये भी पढ़ें- Varuthini Ekadashi 2026: इस एकादशी पर इन 5 चीजों से रहें दूर, वरना खंडित हो सकता है व्रत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें