Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL: Mumbai Indians की ब्रांड वैल्यू IPL में सबसे ज्यादा; बाकि फ्रेंचाइजियों की ब्रांड वैल्यू सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

December 13, 2023

IPL: Mumbai Indians की ब्रांड वैल्यू IPL में सबसे ज्यादा; बाकि फ्रेंचाइजियों की ब्रांड वैल्यू सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को होनी है। इसके सभी 10 फ्रेंचाइजियां अपनी तैयारी को अंतिम स्वरूप देने में लगी हैं। इसी बीच बुधवार को मुंबई इंडियंस ने बड़ी जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की। उसने ब्रांड वैल्यू के आधार पर सभी 10 टीमों की रैंकिंग के बारे में बताया। मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा करीब 725 करोड़ रुपये (87 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है। मुंबई इंडियंस की टीम अब तक पांच बार चैंपियन बन चुकी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में ही टीम ने हर बार खिताब जीता है। उसने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब पर कब्जा किया था। टीम पिछले तीन सीजन में अपेक्षा के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर पाई है। वह 2021 और 2022 में शीर्ष चार में जगह नहीं बना पाई थी। 2023 में मुंबई को प्लेऑफ में हार का सामना करना पड़ा था।

मुंबई के बाद ब्रांड वैल्यू के मामले में दूसरे स्थान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम है। चेन्नई का ब्रांड वैल्यू करीब 672 करोड़ रुपये (80.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है। चेन्नई की टीम भी पांच बार चैंपियन बनी है। धोनी ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में टीम को विजेता बनाया है। पिछली बार गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई ने खिताब पर कब्जा किया था। दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम की ब्रांड वैल्यू करीब 655 करोड़ रुपये (78.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है। कोलकाता ने 2012 और 2014 में खिताब पर कब्जा किया था।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ब्रांड वैल्यू के मामले में तीसरे स्थान पर है। आरसीबी की ब्रांड वैल्यू करीब 582 करोड़ रुपये (69.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है। अब तक टीम चैंपियन नहीं बन पाई है। 2022 में अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनने वाली गुजरात टाइटंस की टीम पांचवें स्थान पर है। उसकी ब्रांड वैल्यू करीब 545 करोड़ रुपये (65.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है। छठे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स, सातवें स्थान पर 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स, आठवें स्थान पर 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद, नौवें स्थान पर लखनऊ सुपर जाएंट्स और 10वें स्थान पर पंजाब किंग्स है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें