Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तानी समर्थन से साफ है कि Congress का हाथ, देश के दुश्मनों के साथ : CM Yagi

May 3, 2024

पाकिस्तानी समर्थन से साफ है कि Congress का हाथ, देश के दुश्मनों के साथ : CM Yagi

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पाकिस्तान से कांग्रेस के समर्थन में कथित तौर पर उठी आवाज को लेकर राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) पर निशाना साधते हुए कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि ‘कांग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ’ है। यहां जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि नरेन्द्र मोदी और भाजपा जीतते हैं तो देश में दीपावली मनाई जाती है वहीं कांग्रेस की जीत पर पाकिस्तान में जश्न मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जनता को यह अंतर समझना चाहिए और देश विरोधी तत्वों को नकार देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान देश के दुश्मन नरेन्द्र मोदी के पक्ष में बने माहौल को खराब करने का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता को देखना चाहिए कि कैसे पाकिस्तान राहुल गांधी का समर्थन कर रहा है। आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान सरकार के एक पूर्व मंत्री ने पुलवामा की घटना का समर्थन किया था और वही व्यक्ति आज राहुल गांधी का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा ‘‘यह दिखाता है कि मोदी जीतेंगे तो भारत में दीपावली होगी, लेकिन यदि कांग्रेस कहीं पर सफलता प्राप्त करे तो पाकिस्तान प्रफुल्लित होता है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए पहले देश का विभाजन किया और फिर अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए तुष्टिकरण की नीतियों को आगे बढ़ाया जिसके दुष्परिणाम के चलते देश में अलगाववाद और उग्रवाद चरम पर पहुंचा।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट नीतियों के कारण देश में नक्सलवाद भी तेजी से फैला। उन्होंने कहा ‘‘मोदी सरकार के प्रयासों से आज आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद को नियंत्रित किया जा सका है। आज देश में सकारात्मक माहौल है। विकास और कल्याणकारी योजनाओं से अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।’’ मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि कांग्रेस की विभाजनकारी, तुष्टिकरण की नीतियों का करारा जवाब दे कर देश की जनता कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन की मंशा पर पानी फेरेगी और मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और राजग गठबंधन फिर एक बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें