जालंधर लोकसभा उपचुनाव: CM Mann आज जालंधर में करेंगे जनसभा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार शाम को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री शाम को 5 बजे जालंधर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल अभी उम्मीदवारों.

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार शाम को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री शाम को 5 बजे जालंधर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल अभी उम्मीदवारों की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री सोमवार को आम आदमी पार्टी के प्रचार का श्री गणेश करेंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है जिसमें कुछ अहम फैसले होने हैं। बैठक के बाद वह बाद दोपहर जालंधर के लिए रवाना होंगे। आम आदमी पार्टी ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए वित्त एवं वाणिज्य मंत्री हरपाल चीमा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है जबकि पार्टी महासचिव एवं मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ लगातार बैठक कर पार्टी की चुनावी रणनीति तय कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जालंधर के विधानसभा हल्के के विधायकों सहित वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी पहले तय कर दी गई है।

सोमवार की जनसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी सरकार के 1 साल के कामकाज का ब्यौरा जनता के सामने रखेंगे। मान राजस्व में बढ़ौतरी, 26,000 से अधिक सरकारी नौकरियां, पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन को 20,000 करोड़ की सबसिडी का भुगतान कर बकाया खत्म करने और बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल को हुए नुक्सान के लिए अपनी सरकार द्वारा तय किए गए मुआवजे की नई नीति की भी जानकारी आमजन को देंगे। मान सरकार हाऊस टैक्स घटाने और पेयजल टैक्स को पूरी तरह खत्म करने पर भी विचार कर रही है। संगरूर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के लिए जालंधर लोकसभा उपचुनाव बहुत बड़ी परीक्षा साबित होने जा रहे हैं। कांग्रेस अपनी इस परंपरागत सीट को बरकरार रखने की जहां तक पूरी कोशिश करेगी वही आम आदमी पार्टी कांग्रेस का गढ़ पर कब्जा करने की पूरी कोशिश करेगी। उधर, भारतीय जनता पार्टी ने भी पूर्व अकाली विधायक चरणजीत सिंह अटवाल को पार्टी में शामिल किया है और संभावना है कि भाजपा उन्हें चुनाव मैदान में उतारेगी।

- विज्ञापन -

Latest News