Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar में बड़ा सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और क्रेटा कार के बीच हुई जोरदार टक्कर …पलटी गाड़ी

June 23, 2025

Jalandhar में बड़ा सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और क्रेटा कार के बीच हुई जोरदार टक्कर …पलटी गाड़ी

Jalandhar Road Accident: पंजाब डेस्क: जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक के पास रविवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और क्रेटा कार के बीच जोरदार टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क पर तीन बार पलटी खाकर किनारे जा गिरी। इस भयानक दुर्घटना में गाड़ियों को गंभीर नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी की जान नहीं गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना रात करीब साढ़े 11 बजे हुई जब स्कॉर्पियो में सवार 3 से 4 युवक एक तेज रफ्तार में क्रेटा को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। उसी दौरान नियंत्रण बिगड़ने के कारण स्कॉर्पियो सीधे क्रेटा से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पलटते हुए दूर जाकर उलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बावजूद सभी सवारों को मामूली चोटें आईं।

दूसरी ओर, क्रेटा कार चालक भी इस टक्कर से बाल-बाल बच गया, हालांकि उसकी गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

-सड़क पर पड़ी रहीं गाड़ियां

दुर्घटना के लगभग 10 घंटे बाद तक यानी सुबह 10 बजे तक दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियां वहीं सड़क पर पड़ी रहीं। ट्रैफिक बाधित होता रहा, लेकिन स्थानीय पुलिस चालान काटने में व्यस्त नजर आई। न तो घटनास्थल पर कोई अधिकारी पहुंचा और न ही गाड़ियों को हटवाने की कोई पहल की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें