
Security Forces : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक गांव में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच संक्षिप्त गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी सोमवार रात सुरनकोट के लसाना गांव में उस समय हुई जब सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया था।
‘व्हाइट नाइट कोर’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शेयर कर दी जानकारी
सेना ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू स्थित में ‘‘कल रात लसाना, सुरनकोट में जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया गया। अभियान में अतिरिक्त सैनिकों को शामिल किया गया है, और आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
Op Lasana
Contact was established with #terrorists during a joint #operation with @JmuKmrPolice at #Lasana, #Surankote last night.
Additional troops have been inducted, and search operations are ongoing to prevent the terrorists from escaping.@adgpi@NorthernComd_IA— White Knight Corps (@Whiteknight_IA) April 15, 2025
गोलीबारी के दौरान एक जवान हुआ घायल
इसके साथ ही सेना ने बताया कि इस गोलाबारी मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...