Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Justin Trudeau भी हैं Diljit Dosanjh के फैन, Toronto Live Show में Stage पर आकर बढ़ाया हौसला

July 15, 2024

Justin Trudeau भी हैं Diljit Dosanjh के फैन, Toronto Live Show में Stage पर आकर बढ़ाया हौसला

मुंबई : अपने कॉन्सर्ट के लिए कनाडा पहुंचे पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की मुलाकात कनाडियाई पीएम जस्टिन ट्रूडो से हुई। टोरंटो के रोजर्स सेंटर में आगामी शो की रिहर्सल के दौरान दोनों एक दूजे से मिले। ट्रूडो ने इस दौरान दोसांझ को खूब सराहा। दिलजीत की सिंगिंग के लिए ही नहीं बल्कि कॉन्सर्ट की सभी टिकट बिकने के लिए भी। फेमस सिंगर-एक्टर अपने कॉन्सर्ट टूर के लिए खचाखच स्टेडियम को भरने वाले पहले पंजाबी कलाकार बन गए हैं। कनाडा के रोजर्स सेंटर में होने वाले उनके कॉन्सर्ट की सभी टिकटें बिक चुकी है।

दिलजीत ने अपनी गायकी से दुनियाभर में खास मुकाम बनाया है और दिल लुमिनाती टूर के दौरान हो रहे इस कॉन्सर्ट ने उनको एक और उपलब्धि से नवाज दिया है। जस्टिन के वहां आने और दिल-लुमिनाती टूर के बारे में बात करते हुए दिलजीत ने बताया, कि ’मैं प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मिलकर और उनसे तारीफ पाकर बहुत सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं। यहां के लोगों के मिले अविश्वसनीय समर्थन को देखकर यह अनुभव वाकई दिल को छू लेने वाला है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘यह टूर हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव रहा है। मैं संगीत के माध्यम से लोगों को एक साथ लाने के इस अवसर के लिए आभारी हूं। साथ ही मेरी इस यात्र को संभव बनाने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।‘ दोसांझ, दिल-लुमिनाती टूर पर हैं। वो इस यात्र के दौरान विदेशों में कई शो भी कर चुके हैं। हाल ही में अमेरिका में उन्होंने फेमस सिंगर स्वीटी संग भी स्टेज शो किया था। इतना ही नहीं उन्हें अमेरिकन टॉक शो ‘द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन’ में लाइव प्रदर्शन करने के लिए भी आमंत्रित किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें