Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ कर्नाटक में भी होगी रिलीज, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

June 17, 2025

कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ कर्नाटक में भी होगी रिलीज, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

नई दिल्ली: मशहूर अभिनेता कमल हासन की नई फिल्म ‘ठग लाइफ’ को लेकर कर्नाटक में विवाद हो गया था। राज्य सरकार ने अभिनेता के एक बयान के बाद फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल देते हुए फिल्म की रिलीज की इजाजत दे दी है।

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस उज्जल भुयान और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने साफ कहा कि “आप लोगों पर बंदूक तान कर उन्हें फिल्म देखने से नहीं रोक सकते। यह देश कानून से चलता है।” सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा है कि अगर फिल्म को CBFC (सेंसर बोर्ड) की मंजूरी मिल गई है, तो उसे देश के हर राज्य में रिलीज किया जाना चाहिए। कोर्ट ने सरकार को 1 दिन के अंदर अपना जवाब देने का निर्देश दिया है।

कर्नाटक हाईकोर्ट पर भी जताई नाराजगी
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट पर भी नाराजगी जताई। हाईकोर्ट ने कमल हासन से माफी मांगने को कहा था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने गलत बताया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- “माफी मंगवाना आपका काम नहीं है। अगर किसी ने कुछ गलत कहा है, तो लोग खुद तय करेंगे।”

विवाद की वजह?
कमल हासन ने एक बयान में कहा था कि “कन्नड़ भाषा की उत्पत्ति तमिल से हुई है।” इस बयान पर कर्नाटक में भारी विरोध हुआ। कई लोगों ने इसे कन्नड़ भाषा का अपमान माना। इसके बाद राज्य सरकार ने उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ की रिलीज पर रोक लगा दी थी।

फिल्म की रिलीज
ठग लाइफ’ फिल्म 5 जून 2025 को पूरे भारत में रिलीज हुई थी। यह फिल्म कमल हासन और निर्देशक मणिरत्नम के साथ की गई कई सालों बाद की पहली फिल्म है। इसमें तृषा कृष्णन, अभिरामी और सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फिल्म कर्नाटक में भी जल्दी ही सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें